Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कश्मीर में पहली बार हुई NSG की तैनाती, चुन-चुन कर होगा आतंकियों का खात्मा   

आतंकियों के खिलाफ मुहिम को और असरदार बनाने के लिए सरकार ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तैनाती कर दी है। कश्मीर में पहली बार NSG की तैनाती हुई हुई है।

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों में अब नेशनल सेक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) की भी सेवाएं ली जाएंगी। आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए सरकार ने एनएसजी के एक दस्ते की तैनाती श्रीनगर के बाहरी इलाके में कर दी है जो जरूरत पड़ने पर आंतकवादियों के खिलाफ चलने वाले अभियानों में पुलिस और सीआरपीएफ की मदद करेगा। यह पहली बार है जब घाटी में एनएसजी को तैनात किया गया है। 


टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर में एनएसजी को तैनात करने का फैसला कई महीने पहले लिया गया था लेकिन यह पहली बार है जब यह दस्ता आधिकारिक रूप से गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में तैनात हुआ। इस दस्ते में 700 अधिकारी और जवान शामिल हैं।   


यह दस्ता घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल होगा। आतंकवाद और बंधक संकट से निपटने में विशेष तौर पर माहिर इस दस्ते की तैनाती के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला यह कि एनएसजी के जवान घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल होंगे। दूसरा संभवत: ये आतंकवादियों से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर और सीआरपीएफ के जवानों को प्रशिक्षित करेंगे। 


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों के हमलों को देखते हुए एनएसजी की तैनाती अहम है। आतंकवादी अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के परिजनों को अगवा करने लगे हैं। ऐसे में घाटी में यदि बंधक संकट जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो एनएसजी समय रहते ही अपने अभियान शुरू कर सकती है।