
भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी फाइटर जेट को भारतीय वायु सेना ने मार गिराया है। पाकिस्तानी विमान एफ-16 भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने नौशेरा के लाम वैली में मार गिराया। पाकिस्तान के विमानों ने भारत के पुंछ और राजौरी इलाके में बम भी गिराए। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने खदेड़ते हुए पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया।
एएनआई के अनुसार, यह विमान भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने मार गिराया। एक पैराशूट भी नीचे गिरता हुआ दिखा, हालांकि पायलट की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है।
बुधवार सुबह जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर पाकिस्तान के विमान घुस आए और पुंछ और राजौरी के इलाके में बम भी गिराए। भारतीय वायु सेना ने हालांकि पाकिस्तान के फाइटर जेट को खदेड़ दिया।
पीटीआई के अनुसार, भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इधर, सुरक्षा को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह और पठानकोट एयरपोर्ट पर हाइ अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर के तीनों एयरपोर्ट जम्मू, श्रीनगर और लेह के अलावे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से सभी सिविल और कॉमर्शियल उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
कल भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को तबाह कर दिया. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने आज वायु सीमा का उल्लंघन किया और कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बम गिराए. जिस पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F16 ने भारत में घुसकर बम गिराया उस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने भी उसे मार गिराया.
खबरों के मुताबिक पायलट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन पैराशूट को नीचे आते देखा गया है.
पीटीआई के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी विमान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में वायु सीमा का उल्लंघन किया और बम गिराने के बाद वापस लौट गए.
कल भारत ने लिया पुलवामा का बदला
इससे पहले कल सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर बड़ी कार्रवाई की थी. वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के कैंप पर बम गिराया था. इस कार्रवाई में 300 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे. जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी. ध्यान रहे कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बदले में भारत ने यह कार्रवाई की. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
पुलवामा आतंकी हमला और उसके बाद भारत की कार्रवाई के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी जेट ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और बम गिराए. वहीं भारतीय सेना के सूत्रों ने दावा किया है कि भारत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है.
फ्रांस संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित किए गए आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है और वह शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मार्च में अध्यक्षता मिलने के बाद के बाद इस प्रस्ताव को प्रतिबंध समिति के समक्ष रख सकता है. सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वीटो प्राप्त शक्तियों के साथ परिषद का स्थायी सदस्य फ्रांस इस प्रस्ताव (अजहर को प्रतिबंधित करने के) पर काम कर रहा है और यह बहुत जल्द तैयार कर लिया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि फ्रांस की अध्यक्षता में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के खिलाफ तैयार किए जा रहे इस प्रस्ताव को संभवत: प्रतिबंध समिति के समक्ष भी लाया जाएगा. 27 Feb 2019, 1:43 PM ISTपाकिस्तान के लड़ाकू विमानों द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अपनी इस हरकत से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो गया है. पार्टी ने यह भी सवाल किया कि क्या पाकिस्तान अब अपने यहां चल रहे आतंकवादी शिविरों को खुलकर समर्थन देने लगा है?27 Feb 2019, 1:41 PM ISTपाकिस्तान के लड़ाकू विमानों द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अपनी इस हरकत से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो गया है. पार्टी ने यह भी सवाल किया कि क्या पाकिस्तान अब अपने यहां चल रहे आतंकवादी शिविरों को खुलकर समर्थन देने लगा है?27 Feb 2019, 1:34 PM ISTपाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- बडगाम (जम्मू-कश्मीर) विमान क्रैश में हमारा हाथ नहीं. आपको बता दें बडगाम में 10 बजे के करीब एक विमान क्रैश हो गया था. जिसमें दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई.27 Feb 2019, 1:30 PM ISTसीमा पर तनाव के बीच अमृतसर, पठानकोट, श्रीनगर, जम्मू, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, लेह और देहरादून एयरपोर्ट पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है.27 Feb 2019, 1:20 PM ISTवित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अगर एबटाबाद ऑपरेशन अमेरिका कर सकता है तो भारत भी कर सकता है. ध्यान रहे कि एबटाबाद में अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था. वहीं भारत ने एबटाबाद से कुछ दूरी पर बालाकोट में कार्रवाई कर जैश के कैंप को तबाह कर दिये थे.27 Feb 2019, 1:09 PM ISTपाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की खबरें सामने आने के बाद भारी बिकवाल से सेंसेक्स ने अपनी सारी शुरुआती बढ़त खो दी और दोपहर के कारोबार (मध्य सत्र) में करीब 200 अंक तक नीचे चला गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक दोपहर को 161.74 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,811.97 अंक पर कारोबार कर रहा है. एक समय पर यह 35,735.33 अंक के निचले स्तर पर आ गया था.27 Feb 2019, 1:05 PM ISTरक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के घुसपैठ में भारत के किसी विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.27 Feb 2019, 1:00 PM ISTपाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में रहते हुए नियंत्रण रेखा के पार हमला किया. कार्यालय ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने इसलिए गैर सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और यह ध्यान में रखा कि किसी की जान न जाए और आसपास कोई नुकसान न हो. इसका एकमात्र उद्देश्य हमारे अधिकारों, इच्छा और क्षमताओं को दिखाना था. हमारा मकसद तनाव को बढ़ावा देना नहीं है लेकिन अगर मजबूर किया गया तो हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं.'27 Feb 2019, 12:45 PM ISTसीमा पर बड़ी हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक बुलाई. बैठक में एनएसए अजित डोभाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.27 Feb 2019, 12:35 PM ISTपाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर घरेलू और विदेशी विमानों की आवाजाही रोकी.27 Feb 2019, 12:25 PM ISTवायुसीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट व्यावसायिक उड़ानों के लिए बंद किए गए.27 Feb 2019, 12:16 PM ISTपाकिस्तान ने कहा कि भारत के दो सैन्य विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में मार गिराए गए और एक पायलट को गिरफ्तार किया गया.27 Feb 2019, 12:12 PM ISTभारतीय वायुसीमा में पाकिस्तानी विमान के दाखिल होने के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के बीच बैठक हुई. NSA से मीटिंग के बाद गृहमंत्री ने सभी अर्ध सैनिक बलों के DG की बैठक बुलाई. वह DG CRPF,DG BSF,DG CISF सहित दूसरे अर्द्ध सैनिक बलों के DG के साथ बैठक कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक़, पाकिस्तान के रवैये और फायरिंग को देख कर सभी एयरपोर्ट और बॉर्डर एरिया पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.27 Feb 2019, 12:28 PM ISTभारतीय वायुसेना ने कल सुबह पाकिस्तान के बालाकोट जाकर जैश ए मोहम्मद के कैंप को तबाह कर दिया था. इस कार्रवाई में कम से कम 300 आतंकी मारे गए थे. भारत ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए किया था. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसीमा में पाकिस्तान की हरकत के बाद एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, जम्मू, लेह और अमृतसर हवाई अड्डे व्यावसायिक उड़ानों के लिए बंद किए गए.27 Feb 2019, 12:08 PM ISTपाकिस्तान का विमान F 16 भारतीय वायुसीमा में तीन किलोमीटर तक घुसा था. जिसे नौसेड़ा के लाम वैली में मार गिराया गया. पायलट को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है27 Feb 2019, 12:02 PM ISTजम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसीमा में पाकिस्तान की हरकत के बाद एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, जम्मू, लेह और अमृतसर हवाई अड्डे व्यावसायिक उड़ानों के लिए बंद किए गए
