Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कोटा के नेत्रहीन वैज्ञानिक, पुलवामा शहीदों के लिए देंगे 110 करोड़, मोदी को मिला ई-मेल

Kanera News
राजस्थान के कोटा निवासी मुर्तजा अली हामिद ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 100 करोड़ रुपए देना चाहते हैं। मुर्तजा ने इसके लिए प्रधानमंत्रा कार्यालय को ई-मेल किया है और प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें ये रूपया देने की ख्वाहिश का इजहार किया है। बहुत जल्द वो ये पैसा पीएम को सौंप सकते हैं। मुतर्जा एक वैज्ञानिक हैं और मुंबई में काम करते हैं। ये रकम उन्हें एक कंपनी के साथ काम करने के लिए मिली है, जिसे उन्होंने शहीदों को देने का फैसला किया है। 

 मुर्तजा जन्म से नेत्रहीन हैं और उन्होंने कोटा कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनका पुश्तैनी बिजनेस ऑटोमोबाइल का था। ब्लाइंड होने के कारण उसमें नुकसान हो रहा था। ऐसे में उन्होंने मोबाइल और डिश टीवी के क्षेत्र में कार्य किया। 2010 में वे किसी काम से जयपुर गए। वहां एक पेट्रोल पंप पर जब वे पेट्रोल लेने पहुंचे तो उसी दौरान एक युवक ने मोबाइल रिसीव किया और आग लग गई। इसका कारण जानने के लिए उन्होंने स्टडी शुरू की। इस तरह उन्होंने फ्यूल बर्न रेडियेशन टेक्नोलॉजी का इजाद किया। इस टेक्नोलॉजी के जरिए जीपीएस, कैमरा या अन्य किसी उपकरण के बगैर ही किसी भी वाहन को ट्रेस किया जा सकता है। अब एक कंपनी के साथ करार से उनको अच्छी रकम मिली है।

पुलवामा अटैक: कोटा के मुर्तजा ने की शहीदों को लिए 110 करोड़ की सहयोग राशि की पेशकश