Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

नीमच मंडी में पकड़ी हम्मालों की चोरी...।

नीमच, कृषि उपज मंडी में लाल
गुलाब की वारदात का सिलसिला
थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
मंगलवार को किसान की सजगता से
हम्मालों की बड़ी चोरी पकड़ में आई
है। इसके बाद मंडी निरीक्षक ने मौके
पर पहुंचकर किसान के माल को
दोबारा तुलवाकर 37 किलो अधिक
लहसुन निकलने पर उसके रुपए
दिलाए हैं। वहीं मंडी से चोर हम्माल
भागने में सफल रहें हैं।
। पीड़ित किसान घनश्याम पिता
बद्रीलाल रावत निवासी पिपलोन
गांव ने बताया कि वह दो दिन से
माल बेचने के लिए मंडी में कतार में
लगा है। मंगलवार शाम पांच बजे
उसके लहसुन की तुलाई का नंबर
आया था। वह घर से 14 क्विटंल
लहसुन तोलकर निकला था। जो कि
यहां पर तुलाई के बाद साढे 12
क्विंटल ही निकले है। वहीं उसे
| हम्माल भी कम तोलने की कहकर
उससे रुपए मांग रहे थे। किसान उन्हें
रुपए नहीं देना चाहता था, उसने
| उसके माल में हेरफेर के संदेह पर
। हंगामा कर दिया। उसने डायल 100
को फोन कर चोरी की शिकायत
देकर बुला लिया। जिसके बाद मंडी
निरीक्षक भगत सिंह चोहान वहां
पहुंचे। जिन्होंने किसान के संदेह पर
दोबारा तुलाईकराई तो किसान को
37 किलोग्राम अधिक माल निकला।
| जिसके व्यापारी फर्म अबुतराज एंड
कंपनी से रुपए दिलवाए। वहीं इस
दौरान चोर हम्माल मंडी से भाग
निकले। किसान का कहना है कि
उसके 14 कट्टे बारदाने के भी
हम्माल चोरी कर ले गए।

इनका कहना
घनश्याम रावत लहसुन का
माल बेचने आया था। इस
दौरान हम्माल ने उसे कम माल
तोलने की कहकर 250 रुपए की
मांग की। किसान ने रुपए देने से
इंकार कर दिया। इस पर उसे कम
माल तुलने पर संदेह हुआ। उसने
डायल 100 को चोरी की सूचना
देकर बुलाया। किसान का माल
तुलाया और वह करीब 37 किलो
अधिक निकला। इस पर उसके
रुपए व्यापारी से दिलाए गए।
घटना का पंचनामा बनाकर हम्मालों
की तलाश की जा रही है।
-भगत सिंह चौहान, मंडी निरीक्षक