भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के
नामांकन के दौरान हुआ विवाद थमने की
नाम ही नहीं ले रहा है। आज इस मामले
में तीन पुलिस अधिकारियों पर गाज
गिरी और चुनाव आयोग ने चित्तौड़गढ़
के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन
शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक ऋषिकेश
मीणा और शहर कोतवाल गजेन्द्रसिंह को
एपीओ करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन
अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि गत
6 अप्रेल को भाजपा प्रत्याशी सी पी
जोशी द्वारा नामांकन दाखिल करते समय
नियमों के अनुरूप पांच व्यक्तियों का
प्रवेश होना था, लेकिन इस दौरान भाजपा
के कई नेता और पदाधिकारी कक्ष में
पहुंच गए। इसी को लेकर आज निर्वाचन
विभाग ने आदेश जारी करते हुए तीनों
अधिकारियों को आगामी आदेश तक
एपीओ कर दिया है।
सूत्रों के हवाले से खन्नर है कि इस
संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी
शिवांगी स्वर्णकार ने राज्य निर्वाचन
आयोग को पत्र लिखा था। संभवतया
इसी पत्र को आधार बनाकर पूरे मामले
को जांच करने के बाद निर्वाचन विभाग
ने तीनों अधिकारियों को एपीओ कर दिया।