जयपुर. प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स ब्यूरो, प्रतापगढ़ के अधीक्षक सुधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। यादव के साथ एसीबी ने नारकोटिक्स, चित्तौड़गढ़ में ही कार्यरत सबइंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह, हवलदार प्रवीण सिंह, वरिष्ठ सहायक रामविलास मीणा और दो दलाल छगनलाल जाट व किशन को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ बरामद किया है।
नारकोटिक्स के डिप्टी कमिश्नर सहीराम की गिरफ्तारी के बाद तीन महिने से एसीबी कर रही थी निगरानी
2.
इसके बाद प्रतापगढ़ में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों की भी रिश्वत के खेल में स्थानीय अफीम मुखिया व लोगों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार में संलिप्तता सामने आई। तब एसीबी कोटा के प्रभारी ठाकुर चंद्रशील व जयपुर मुख्यालय की टीम के विक्रम सिंह ने नारकोटिक्स के अधीक्षक सुधीर यादव व एसआई भानुप्रताप सिंह पर निगरानी रखी। कॉल सर्विलांस पर लिया।
अपरुटिंग के काम से लौटते वक्त एसीबी ने नाकाबंदी कर रुकवाई आरोपियों की कार
3.
जिसमें सामने आया कि 3 अप्रेल को नारकोटिक्स के अधीक्षक सुधीर यादव व अन्य कर्मचारी एक ही गाड़ी से इलाके में अफीम काश्तकारों की फसल की अपरुटिंग कार्य व दलाल तथा मुखियाओं से अवैध राशि की वसूली करने गए है। वे देर रात तक अवैध रकम उगाही कर लौटेंगे।
4.
तब देर रात नाकाबंदी कर एसीबी टीम ने चित्तौड़गढ़ पुलिस की मदद से सत्कार होटल के सामने सुधीर यादव की गाड़ी को रुकवाया। तब तलाशी में आरोपियों के कब्जे से करीब 17 हजार 850 रुपए तथा अपरुटिंग के अधूरे दस्तावेज मिले। तब एसीबी टीम ने आरोपियों के घरों में देर रात दबिश दी।
5.
जिसमें सुधीर यादव के आदर्श कॉलोनी, कुंभा नगर में आवास से 87 हजार रुपए नकद, 13 लाख रुपए की एफडी, भिवानी हरियाणा में पत्नी के नाम से 250 गज का भूखंड, 180 ग्राम गहने, तीन खातों में पांच लाख रुपए तथा 15 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) जब्त की। इस संबंध में चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
अधीक्षक से ज्यादा मालदार है हवलदार, सात बैंक खातों में मिले 72 लाख रुपए व अवैध शराब की 25 बोतलें
6.
एडीजी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि एसआई भानूप्रताप सिंह के घर से 2.30 लाख रुपए की अवैध रकम मिली। हवलदार प्रवीण सिंह के नारकोटिक्स सरकारी क्वार्टर स्थित आवास से 35 हजार रुपए नकद और अंग्रेजी शराब की अवैध 25 बोतल मिली। इस पर कोतवाली थाना, चित्तौड़गढ़ में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया।
7.
सबसे बड़ी बात हवलदार प्रवीण कोटा में महावीर नगर स्थित निजी आवास से 65 हजार रुपए तथा सात बैंक खाते मिले। इन खातों में 75 लाख रुपए जमा मिले। इसके अलावा पत्नी व खुद के नाम से फ्लैट व भूखंड के दस्तावेज मिले है। वहीं, होटल सत्कार में ठहरे नारकोटिक्स के वरिष्ठ सहायक रामविलास मीणा के कमरे से साढ़े 13 हजार रुपए मिले है।
परुटिंग की कार्यवाही में भ्रष्टाचार कर दलाल व मुखियों की मदद से अवैध रकम वसूली
8.
एसीबी का मानना है कि मादक पदार्थों की खेती में अपरुटिंग की कार्यवाही में भ्रष्टाचार कर दलाल व मुखियों की मदद से अवैध रकम उगाही गई है। एसीबी ने गोराजी का निम्बाहेड़ा, तहसील कपासन जिला चित्तोड़गढ़ निवासी छगनलाल जाट व भीमगढ़, राशमी तहसील, चित्तौड़गढ़ के किशन को दलाली के आरोप में पकड़ा है।
9.
इनमें छगन के घर की तलाशी में करीब 23 लाख रुपए, चार अवैध हथियार, 125 किलो अफीम, 66 बोरों में डोडा पोस्त, 16 बोरों में पोस्त दाना जब्त किया है। इसी तरह, किशन के घर से 30 किलो अफीम व 15 बोरों में डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।