Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री में हुआ कुछ बड़ा....।

Kanera News

नीमच. यहां की अफीम फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी मानी जाती है। यहां अफीस से विभिन्न तरह के अल्कालायड्स बनाए जाते हैं। पिछले साल इस फैक्ट्री का प्रभार महाप्रबंधक आनंद कुमार ने संभाला है। उन्होंने फैक्ट्री के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया। नतीजे सार्थक आए। आंकड़ें स्वयं इसकी गवाही दे रहे हैं। पिछले साल की तुलना में अप्रत्याशित रूप से अल्कालायड्स का उत्पादन हुआ।


पिछले दो साल में अल्कालायड्स का उत्पादक (किलो में)
ड्रग 2017-18 2018-19
कोडीन फास्फेट 8672 11716
थिबैन 00 838.9
मॉर्फिन सल्फेट 409 560.350
फाल्कोडीन 147 00
नास्कोफीन 00 1307
पापावरिन 00 577.650


कुल 9228 14999.9


344 मीट्रिन टन अफीम का है स्टाक
अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक आनंद कुमार ने विशेष मुलाकात में बताया कि अफीम फैक्ट्री में वर्ष 2018-19 में कुल 15 टन अल्कालायड्स का उत्पादन किया गया। पिछले साल की तुलना में यह उत्पादन साढ़े 5 टन से भी अधिक है। अल्कालायड्स उत्पादन के लिए कुल 106.7 मीट्रिन टन अफीम का उपयोग किया गया। पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक अफीम का उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में अल्कालायड्स उत्पादन के लिए कुल 84 मीट्रिन टन अफीम का उपयोग किया गया था। वर्ष 2018-19 के सीजन में अफीम फैक्ट्री में कुल 186.9 मीट्रिन टन अफीम (90 डिग्री की) संग्रहित थी। इसमें से 106.7 मीट्रिन टन अफीम का अल्कालायड्स उत्पादन में उपयोग किया गया। 80.2 मीट्रिन टन अफीम पिछले अफीम सीजन की स्टॉक में रखी हुई है। जीएम ने बताया कि अफीम फैक्ट्री में वर्तमान में कुल 344 मीट्रिन टन अफीम (90 डिग्री) का स्टॉक है। 6 अप्रैल से नई अफीम का फैक्ट्री में आना प्रारंभ हो गया है। इस साल अफीम संग्रहण के लिए पर्याप्त जगह है।


31 हजार 200 कंटेनर कराए जा चुके हैं उपलब्ध
जीएम आनंद कुमार ने बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में अफीम तौल प्रारंभ होने वाला है। नारकोटिक्स विभाग की ओर से 63 हजार 100 कंटेनर की मांग की गई थी। अब तक 31 हजार 200 कंटेनर नारकोटिक्स विभाग को भेजे जा चुके हैं। इनमें गाजियाबाद उत्तर प्रदेश आए 17 हजार 400 भी शामिल हैं। शेष 13 हजार 800 कंटेनर नीमच से दिए गए हैं। शेष 31 हजार 900 कंटेनर आगामी 14-15 दिन में नारकोटिक्स विभाग को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अफीम फैक्ट्री के पास पर्याप्त मात्रा में कंटेनर हैं। अफीम जमा करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। अफीम तौल प्रारंभ होने के साथ ही संग्रहण के लिए फैक्ट्री में आना प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए हमारी ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। दूरस्थ क्षेत्रों से दूसरे दिन अफीम, फैक्ट्री में पहुंचेगी। 


5 टन अधिक हुआ अल्कालायड्स उत्पादन
पिछले साल की तुलना में 5 टन से अधिक अल्कालायड्स का फैक्ट्री में उत्पादन हुआ है। यह सब मुख्य नियंत्रक फैक्ट्री नई दिल्ली केप्टन संजय गेहलोत के मार्गदर्शन और कर्मचारियों के सुयंक्त प्रयासों से ही संभव हो सका है। अफीम तौल प्रारंभ होने वाला है। फैक्ट्र्री में अफीम स्टॉक की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस साल अधिक उत्पादन होने पर भी अफीम संग्रहण में कोई परेशानी नहीं आएगी। अत्याधुनिक मशीनों से अफीम की जांच की जाएगी।
- आनंद कुमार, महाप्रबंधक अफीम फैक्ट्री नीमच