Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

संघ के स्वयंसेवको ने लगाई चित्तौड़गढ़ में दहाड़


Kanera News
चित्तौड़गढ शहर में आज राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ
दहाड़ 2019 कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें
महाविद्यालयों के सैकड़ों स्वंय सेवकों ने बढ़चढ़ कर
हिस्सा लेते हुए जीवन में आने वाली बाधाओं को
पार करने के लिये खेल के माध्यम से दर्शाया। संघ
की वर्ष पर्यंत योजनाओं के अंतर्गत चित्तौड़ नगर में
स्थित महाविद्यालयों के स्वंय सेवकों का शारिरीक
खेल दहाड़ का आयोजन शहर के मध्य एक मैदान में
किया गया। इस आयोजन के माध्यम से स्वंय सेवक
हर प्राकर की परिस्थिति और उत्पन्न बाधाओं को दूर
कर सके जिसके लिये उन्हें तैयार किया जाता है।
मैदान में बारूद की घाटी, रहस्य मार्ग, आग का
दरिया, दलदल, हिम मार्ग, गरूड़ मार्ग, मचान, चक्र
बाधा, धरती पुत्र नागपोश, ग्रीवा यद्ध मल्ल युद्ध और
अंतिम युद्ध मटकी फोड़ खेलों का आयोजन किया
गया जिसमें सैकड़ों स्वंय सेवकों ने काफी उत्साह के
बढचढ कर भाग लिया। अपने प्रकार के इस अनूठे
कार्यक्रम को देखने के लिये शहर वासियों की भीड़
उमड़ पड़ी।