Kanera News
45 हजार रूपए, 43 मोबाइल व दो लेपटॉप जब्त
-पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निम्बाहेड़ा में हुई कार्रवाई
चित्तौडग़ढ़ जिला पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए निम्बाहेड़ा के परशुराम सर्किल क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारकर भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच हो रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते पूर्व पार्षद सहित आठ सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 हजार रूपए, लाखों रूपए का हिसाब, 43 मोबाइल, दो लेपटॉप, चार्जर, केलकुलेटर, दो एलइडी स्क्रीन मशीन जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल को सूचना मिली कि निम्बाहेड़ा में परशुराम सर्किल स्थित जकी अहमद उर्फ गुड्डा नाम के व्यक्ति के मकान पर कुछ लोग एकत्रित होकर विश्व कप क्रिकेट में भारत व पाकिस्तान टीमों के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुखदेव जांगिड़ के नेतृत्व में थानाधिकारी सदर चित्तौडग़ढ़ नवनीत व्यास, थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा हिमांशु सिंह, थानाधिकारी शंभूपुरा प्रवीण सिंह, थानाधिकारी बस्सी विनोद मेनारिया व थानाधिकारी भादसोड़ा भवानी शंकर ने मय पुलिस टीम के साथ निम्बाहेड़ा पहुंचकर संबंधित मकान पर छापा मारा, जहां क्रिकेट सट्टा खेलते चंदन चौक निम्बाहेड़ा निवासी वसीम पुत्र अब्दुल लतीफ, सरकारी बाग मस्जिद के पास रहने वाले भैया खान पुत्र एजाज अहमद, चांदनी चौक रतलाम हाल इंदिरा कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र मांगीलाल सोनी, चंदन चौक निवासी असीम पुत्र अब्दुल अजीज, आरएम कॉलोनी निवासी भंवर माहेश्वरी पुत्र रवि माहेश्वरी, चंदन चौक निवासी खिजर खान पुत्र जफर खान, जेके चौराहा के पास रहने वाला उमा शंकर पुत्र केशवमल ब्राह्मण तथा जवाहर नगर नीमच मध्य प्रदेश निवासी अमित आहूजा पुत्र शंकरलाल आहूजा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक मशीन, दो एलइडी स्क्रीन, दो केलकुलेटर, 7 चार्जर व 45 हजार रूपए जब्त किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह आरोपी कई वर्षों से निम्बाहेड़ा में क्रिकेट का सट्टा चला रहे थे। गिरफ्तार आठों आरोपी एक मकान में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। गौरतलब है कि इन आरोपियों में से खिजर खान पूर्व में पार्षद रह चुका है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी फूलचंद को सौंपी गई है।
ऐसे खिला रहे थे क्रिकेट का सट्टा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सटोरिए बुकी होकर कुल मोबाइलों को एक विशेष मशीन से जोड़ कर 16 लाइनों के जरिए सट्टा खिला रहे थे और खुद भी खेल रहे थे।