Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

राजस्थान में हेल्पर-II के 2412 पदों पर होगी भर्ती, 10 वीं पास कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका, हेल्पर-II के 2412 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। यहां हेल्पर-II के पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। कुल 2412 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। राजस्थान सरकार ने यह भर्तियां राज्य के विद्युत वितरण निगम, जिनमें जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरआरवीपीएनएल) में निकाली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2018 है। हर तरह के आरक्षण का लाभ सिर्फ राजस्थान के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें :


हेल्पर-II, कुल पद : 2412 (अनारक्षित : 1191)

(कंपनी के अनुसार पदों का विवरण) 

जयपुर (जेवीवीएनएल), पद : 1360 (अनारक्षित- 679)

अजमेर (एवीवीएनएल), पद : 391 (अनारक्षित- 180)

जोधपुर (जेडी.वीवीएनएल), पद : 338 (अनारक्षित- 171)

आरआरवीपीएनएल, पद : 323 (अनारक्षित- 161)

योग्यता
- उम्मीदवार राजस्थान सरकार के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा सीबीएसई बोर्ड से दसवीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु सीमा 
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। 
- आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी।  
- अधिकतम आयु में एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।  

वेतन :
-  प्रोबेशन अवधि के दौरान 12,600 रुपये प्रतिमाह। 
- प्रोबेशन अवधि पूरी होने पर 17,900 रुपये प्रतिमाह।

प्रोबेशन अवधि : दो वर्ष। 
 

चयन और आवेदन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया :
- योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा और प्रमाण पत्र सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा : 
राजस्थान : जयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगा नगर, उदयपुर
दिल्ली : नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश : आगरा
मध्य प्रदेश : इंदौर
गुजरात : अहमदाबाद

आवेदन शुल्क :
- सामान्य उम्मीदवार जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख या उससे अधिक है उनके लिए 850 रुपये। 
- सामान्य (पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख से कम)/एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये। 
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। 

आवेदन प्रक्रिया : 
- उम्मीदवारों को वेबसाइट (www.energy.rajasthan.gov.in) पर लॉगइन करना होगा। 
- होमपेज खुलने पर यहां मीनू सेक्शन में दिखाई दे रहे RECRUITMENT ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पर Advertisement for recruitment of Helper-II (Click Here for More Details) लिंक पर क्लिक करें। 
- ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
- इसे अच्छी तरह से पढ़ें और रिक्त पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
- अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन हेतु लिंक:
www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
www.energy.rajasthan.gov.in/avvnl
www.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
www.energy.rajasthan.gov.in/rvpnl

महत्वपूर्ण तिथि : 

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 21 सितंबर 2018 

अधिक जानकारी यहां : 

वेबसाइट : www.energy.rajasthan.gov.in और www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

ई-मेल : cpo@jvvnl.org

फोन : 9414000611