Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

2100 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग और देगा श्री सांवलिया जी मन्दिर मण्डल

चित्तौड़गढ़ श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल की ओर से संभागीय आयुक्त उदयपुर श्री राजेंद्र भट्ट, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर श्री एल एन मंत्री और ज़िला कलक्टर श्री ताराचंद मीणा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) श्री रतन कुमार स्वामी ने 2100 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग और देने की घोषणा की।
इससे पहले भी श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल द्वारा अब तक कुल 1600 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग की राशि प्रशासन को दी जा चुकी है, जिससे काफी सहयोग मिला है। इसके अलावा अब 2100 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग और दी जा रही है।
संभागीय आयुक्त ने इस मौके पर श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल द्वारा कोरोना रोगियों की सेवा में निरन्तर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।