कनेरा 26-2-2019 :-
चित्तौड़गढ़ के कनेरा क्षेत्र तथा आस पास के क्षेत्रों जावद, नीमच, तथा जाट व विजयपुर के अंचलो में आज मौसम ने फिर रुख बदला है, रात को लगभग 3 बजे से हल्की हल्की बूंदाबांदी व बिजली के साथ बादलो की गर्जनो से शुरू हो गयी है जो सुबह तक लगातार चालू है।
दिन का मौसम क्या करवट लेता है ये देखना बाकी है ,
अधिकतर किसानों के लिए यह लाभदायक हो सकती है, या नुकसान दायक ।
खासकर अफीम की फसलो के रोग को साफ करने के लिए कही कहि लाभदायक हो सकता है परंतु अन्य फसलों जैसे इसबगोल, धनिया, चना आदि इसकी चपेट में आ सकते है।
लेकिन सरकार मुवावजा देने में कतराती है, परंतु किसान है बेचारा पूरे साल भर मिट्टी में रहता है ओर फसलो के पकने के समय ऐसा प्रकोप हो जाने से फसले नष्ट हो सकती है। लेकिन सरकारी महकमे में इसका कोई असर दिखाई नही देता है।