Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

लहसुन के भावों में तेज़ी का रुख.....। नीमच मंडी

Kanera News

नीमच. कृषि उपज मंडी में जैसे जैसे लहसुन की आवक कमजोर होती जा रहा है। वैसे वैसे लहसुन के दामों में उछाल आता जा रहा है। इस सप्ताह में लहसुन ने थोड़ा बहुत भी नहीं बल्कि सीधे दोगुना उछाल दर्ज कराया है। क्योंकि सोमवार को जो लहसुन 5 हजार रुपए के करीब बिक रही थी, वही सप्ताह के अंत में ऊपर में 10 हजार 200 तक बिक कर सारे रिकार्ड तोड़ गई। 
पिछले साल लहसुन के दाम काफी नीचे गिर गए थे। इस कारण किसान भी इस बार समय रहते ही लहसुन बेच रहे हैं ताकि बाद में दाम गिरने पर लहसुन बेचने से घाटा नहीं उठाना पड़े। वैसे तो इस बार शुरूआत से ही लहसुन के दाम पिछले साल की अपेक्षा अच्छे रहे। लेकिन इस सप्ताह ने इस सीजन के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। क्योंकि शुक्रवार को बेस्ट क्वालिटी की फस्र्ट ऊंटी लहसुन 10 हजार 200 रुपए क्ंिवटल बिकी है। वहीं कमजोर किस्म छोड़ दे तो, फस्र्ट ऊंटी लहसुन 3 हजार से ऊपर ही बिकी है। जिसमें ऊपर भी छह से 7 हजार रुपए क्ंिवटल के दाम रहे हैं। वहीं विदेशा लहसुन भी 3 हजार से ऊपर तक बिकी है। ऐसे में इस सप्ताह में लहसुन बेचने वाले किसानों के चेहरे खिलते हुए नजर आए। 
आवक कमजोर होने के साथ बढ़े दाम
जैसे जैसे लहसुन की आवक में कमी आ रही है वैसे वैसे दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह में लहसुन की औसत आवक 20 से 22 हजार बोरी रही। ऐेसे किसानों को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन अब सूखा माल और बेहतर किस्म आने के कारण बॉक्स पैंकिंग लहसुन के किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। 
अब सोमवार को खुलेगी कृषि उपज मंडी
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सभी उपजों की सामान्य आवक रहने के कारण उपज मंडी का पूरा माल शाम तक नीलाम हो चुका था। अब शनिवार को अष्टमी और रविवार को नवमीं का अवकाश रहेगा। वैसे तो शनिवार और रविवार का अवकाश यूं भी रहता ही सही, क्योंकि शनिवार को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश के कारण भी नीलामी बंद रहती। वहीं रविवार को शासकीय अवकाश भी है।

शुक्रवार को सभी उपज की नीलामी होकर कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अब दो दिन का अष्टमी व नवमीं का अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार को मंडी खुलेगी। शुक्रवार को लहसुन बेस्ट क्वालिटी १० हजार २०० रुपए क्ंिवटल तक बिकी है। लहसुन के दाम में काफी सुधार आया है।
-भगतसिंह चौहान, मंडी निरीक्षक, कृषि उपज मंडी