Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

नीमच कृषि मंडी से पोस्ता दाना चोरी

नीमच. 
कृषि उपज मंडी में बुधवार को निम्बाहेड़ा से आए एक किसान का दो बोरी पोस्तादाना चोरी हो गया। पोस्तादाना नीलामी के बाद चोरी होना बड़ी घटना थी। इसकी शिकायत करने पर मंडी प्रशासन ने सीसीटीवी खंगाले तो सच्चाई सामने आ गई। जिस गाड़ी में माल भरा गया था उसमें से दो बोरी पोस्ता बरामद हो गया। पोस्ता चोरी में लाल गुलाब गेंग पर शक।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा

ग्राम चरलिया तहसील निम्बाहेड़ा जिला चित्तौडग़ढ़ निवासी दशरथ पिता मदनलाल धाकड़ पोस्ता लेकर कृषि उपज मंडी आया था। दो बोरों में भरा एक क्विंटल 5 किलोग्राम पोस्ता 59 हजार 500 रुपए में बिका था। दशरथ में मंडी सचिव को बताया कि तुलाई के बाद उसका पोस्ता चोरी हुआ है। जैसे ही मंडी प्रशासन को पोस्तादाना चोरी की जानकारी मिली, तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मौके पर एक गाड़ी भिरती दिखी। मंडी अधिकारियों ने जिस स्थान पर पोस्ता रखा था वहां खड़ी गाड़ी का माल खाली कराया। गाड़ी में दो बोरी पोस्ता अधिक पाया गया। इसके आधार पर पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई। दशरथ ने बताया कि यदि मंडी परिसर में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं होती तो उसका चोरी हुआ पोस्ता बरामद नहीं होता और खुलेआम आरोपी फरार हो जाते। पोस्ता चोरी होने का शक लाल गुलाब गेंग पर किया जा रहा है। मंडी प्रशासन ने पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।


आज भी बेरोकटोक महिलाएं कर रहीं चोरी
कृषि उपज वाहन चालकों की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। मंडी में लगे उपज के ढेर पर से चालक वाहन निकालकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंडी प्रशासन की सख्ती के बाद भी खुलेआम महिलाएं मंडी में उपज की चोरी कर रही हैं। चौकाने वाली बात तो यह है कि सख्ती के बाद भी मंडी में मासूम बच्चों से भी उपज की चोरी कराई जा रही है। पिछले दिनों मंडी प्रशासन ने बच्चों को भी उपज चोरी करते पकड़ा था, लेकिन परिजन सामने ही नहीं आए थे। देर शाम को दादी बच्ची को छुड़ाने पहुंची थी, लेकिन उसने भी नशा कर रखा था। मासूम बच्चों से मंडी परिसर से उपज चोरी कराने में परिजनों की भूमिका रहती हैै। बच्चों को पकड़कर बाल सुधार केंद्र भेजने की भी चेतावनी मंडी प्रशासन दे चुका है। इसके बाद भी बच्चों से उपज चोरी कराने की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं मंडी में उपज चुराते कैमरे में कैद भी हुए हैं। मंडी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।


गाड़ी में से बरामद हो गया चोरी गया पोस्ता
निम्बाहेड़ा क्षेत्र से आए किसान का दो बोरी पोस्ता चोरी हुआ था। इस संबंध में पीडि़त ने शिकायत की थी। सीसीटीवी देखने पर गाड़ी में माल भरते दिखा। मौके पर पहुंचकर गाड़ी में से माल खाली करवाया गया तो उसमें दो बोरी पोस्ता अधिक पाया गया। गाड़ी में से किसान का चोरी गया पोस्ता बरामद हो गया। पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पोस्ता गलती से गाड़ी में नहीं रखा जा सकता। जब पर्ची बनती है तो उसी आधार पर माल गाड़ी में भरा जाता है। जांच चल रही है। तथ्य सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे। लाल गुलाब गेंग पर हमारी ओर से सख्त कार्रवाई की गई थी। 20-25 लोगों को पकड़ा भी था। जांच के बाद पता चलेगा कौन लोग इसमें शामिल हैं।
- संजीव कुमार श्रीवास्तव, सचिव कृषि उपज मंडी