Kanera News
चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र चित्तौडग़ढ़ से दुबारा सांसद निर्वाचित सीपी जोशी चुनाव में मिले समर्थन के लिए आभार प्रकट करने सोमवार से मतदाताओं के बीच पहुंचना शुरू हो गए। जोशी सोमवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। जोशी विधायक अर्जुन लाल जीनगर के साथ,भोपालसागर, राशमी, गोराजी का निम्बाहेडा, भादसोडा चौराहा आदि स्थानों पर पहुंचे इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभाओं में जोशी ने भारी मतों से जीताने पर मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि आपने अपना फर्ज निभाया एवं अब उनकी एवं उनकी टीम की बारी उम्मीदों पर खरा उतरने की है।
भूपालसागर. पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभाकक्ष में प्रधान सोहनलाल भील की ओर से आयोजित समारोह में सांसद सीपी जोशी ने कहा कि मैं आपका ऋण तो नहीं चुका सकता मगर सुत चुकाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र से लगाकर राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ आमजन तक पहुंचायेगें। कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के आग्रह पर जोशी ने कहा कि अब आने वाले कार्यक्रम पंचायत स्तर पर ही होंगे एक माह में सभी पंचायतों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह को विधायक अर्जुनलाल जीनगर, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, प्रवक्ता श्रवण सिंह, रघु शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। शुरू में भाजपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद जोशी का देश में सर्वाधिक मत प्राप्त करने में दूसरे स्थान पर रहने पर 21 किलो फुलों की माला तथा उपरना पहनाकर स्वागत किया। समारोह में भाजपा जिला मंत्री बलवंतसिंह औस्तवाल, भूपालसागर मण्डल अध्यक्ष विष्णुदत्त जोशी, उपप्रधान एवं आकोला मण्डल अध्यक्ष भीमसिंह झाला,मण्डल महामंत्री रमेशचन्द्र विजयवर्गीय, प्रतापसिंह भाटी, योगेन्द्रगिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।