Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

केंद्र सरकार का ऐलान- दिल्ली के इस जिले को छोड़कर देश में कहीं नहीं होंगे 10वीं बोर्ड के बचे Exam

केंद्र सरकार का ऐलान- दिल्ली के इस जिले को छोड़कर देश में कहीं नहीं होंगे 10वीं बोर्ड के बचे Examदिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले को छोड़कर देश में कहीं भी CBSE की दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होगी.

सीबीएसई ने पहले ही इस संबंध में पिछले माह इस बारे में बताया था लेकिन छात्रों और उनके अभिभावकों में परीक्षाओं को लेकर भ्रम की स्थिति थी. एचआरडी मंत्री ने यह भी साफ किया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जो छात्र पहले ही परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं, उन्हें फिर से परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. ये परीक्षाएं केवल उन छात्रों के लिए हैं, जो दिल्ली में हिंसा के दौरान शामिल नहीं हो पाए थे. नए शेड्यूल की घोषणा अगले दो दिन के भीतर कर दी जाएगी. 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 16 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी. तभी से पूरे देश के विश्वविद्यालय और स्कूल बंद हैं. बाद में 16 मार्च को लॉकडाउन 2.0 की घोषणा की गई. अब इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है.

कोरोना वायरस के चलते सीबीएसई बोर्ड निर्धारित समय में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं करवा सका है. बाद में, नॉर्थ-ईस्ट में हिंसा के चलते बोर्ड परीक्षाएं संपन्न नहीं करवा पाया था. 6 दिन में बहुत कम संख्या में छात्र परीक्षा में उपस्थित हो पाए थे