Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी, 4 बच्चे गंभीर घायल

नीमच न्यूज़
 सिंगोली तहसील के रतनगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बधावा के गांव देवपुरा में सोमवार दोपहर में प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से वहां बैठे चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जर्जर हो चुके स्कूल भवन को बंद कर बच्चों को गांव के ही हनुमान मंदिर में पढ़ाया जा रहा है।
शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते मासूम बच्चों की जान पर बन आई है। स्कूल प्रशासन इस बात से अनजान तो होगा नहीं कि जिस भवन में प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है उसकी स्थिति कैसी है। प्रशासन की उदासीनता के चलते सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की जर्जर छत भरभराकर गिर गई। उस समय वहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। चार बच्चे छत के मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। रतनगढ़ की ग्राम पंचायत बधवा के ग्राम देवपुरा स्थित प्राथमिक शासकीय स्कूल संचालित होता है। इस स्कूल की बिल्डिंग लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। इसके बाद भी स्कूल भवन नहीं बदला गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा। सोमवार को स्कूल की जर्जर छत गिरने से चार मासूमों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से बच्चों को रतनगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। हादसे में बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की जर्जर बिल्डिंग की शिकायत कई बार सरपंच कारूलाल बंजारा व सचिव को भी जा चुकी है। इसके बाद भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सरपंच और सचिव की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यह तो गनीमत रही कि बच्चे छत के नीचे नहीं कुछ दूर बैठे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
चार बच्चे हुए हैं घायल
सोमवार दोपहर करीब एक बजे हादसा हुआ है। स्कूल की छत का एक हिस्सा गिरा है। इससे चार बच्चों को चोट आई है। स्कूल को सिफ्ट कर हनुमान मंदिर में बच्चों को बैठाया गया है। मैंने स्कूल का अवलोकन किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- महेंद्र डांगी, नायब तहसीलदार