Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ईनामी वॉन्टेड को किया गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस सी आई हिमाशु सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की नयागांव पुलिस चौकी प्रभारी परमानंद के सहयोग से एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 5000 रुपये के ईनामी अपराधी को नयागांव के पास से डिटेन कर गिरफ्तार किया है। वही कोतवाली थाना पुलिस सोनू को निम्बाहेड़ा थाना लेकर आ गई है। आप को बता दे कि सोनू कलर पर फायरिंग,लूट ,फिरोती सहित 11 मुकदमे निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना में दर्ज है। वही कलर 2017 में एक मुकदमे में पेशी पर लाया गया था तब कोर्ट में पेशी के दौरान चलानी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था। जिस के बाद पुलिस उस की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने सोनू पर 5000 रूपये का ईनाम भी रख रखा था। वही बताया जा रहा है कि सोनू को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस पूरी कार्यवाही में निम्बाहेड़ा कोतवाली के सीआई हिमाशु सिंह , हेड कॉन्स्टेबल शकंर लाल शर्मा , धर्मेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।