Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

नई अफीम नीति से खफा हो किसानों ने कलेक्ट्री पर किया धरना-प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़
भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत एवं समस्त अफीम किसानो ने हजारों अफीम के पट्टे कट जाने को लेकर शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया व अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट चौराहे पर खड़े होकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी किसानों ने चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी व निंबाहेड़ा में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि इस वर्ष की अफीम नीति में मार्फिन का नियम लागू करने से हजारों निर्दोश किसानों के अफीम के पट्टे कट गए हैं जिससे उनका रोजगार छिन गया है। वे अपने आप को दुखी, लाचार, बेबस महसूस कर रहे है। ऐसा अफ़ीम नीति में पहली बार हुआ है, अफीम की खेती से मार्फिन कैसे निकलेगी इसका फार्मूला सरकार व प्रशासन के पास भी नहीं है तो किसान कहां से निकाल कर देगा। सरकार को चाहिए की 2 वर्षों तक किसानों को अफीम की खेती में अच्छी मार्फिन कैसे आए उसकी ट्रेनिंग दे। उसके बाद ही यह नियम लागू करें अन्यथा नहीं। वही 1998 से अभी तक घटिया अफीम बताकर काटे गए पट्टे भी बहाल किए जाएं क्योंकि इसमें भी किसानों का किसी भी प्रकार से दोष नहीं होता है यह सारी गड़बड़ियां अफीम फैक्ट्री में की जाती है जिसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रांत युवा प्रमुख सोहन लाल आंजना भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रतन सिंह गंठेडी, प्रांतीय युवा प्रमुख पुष्कर शर्मा, जिला मंत्री वर्दीचंद, बेगु अध्यक्ष गोपीलाल धाकड़,छोटीसादड़ी अध्यक्ष राजमल जनवा, सरपंच गोपाल धाकड़ कनेरा, शांतिलाल धाकड़, जुगल किशोर धाकड़, सुनील धाकड़,घनश्याम धाकड़ चरलिया,प्यारचंद धाकड़,अशोक जाट, रतनलाल, सत्यनारायण, मदनलाल, नानालाल, देवीलाल, मनोहर लाल, दुर्गाशंकर, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, नवीन शर्मा, महेंद्र सिंह, कान सिंह, सुभाष, देवकिशन, बालूराम, गोवर्धन लाल, भोनी राम, रमेश चंद्र, शौकीन कुमार, घनश्याम, निर्भय राम, कालूराम, गोवर्धन पाटीदार, रामलाल, कमलेश, शांतिलाल, ओम प्रकाश, नारू लाल, भेरूलाल, श्री चंद, सुरेश चंद्र, जमनालाल, नंदकिशोर सहित हजारों की संख्या में अफीम किसान मौजूद थे।