Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

डोडाचूरा नष्टीकरण को लेकर किसान करेंगे हाईकोर्ट में याचिका दायर 

कनेरा न्यूज़
छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को किसान विकास समिति की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। किसान विकास समिति अध्यक्ष सुरेश गुजराती ने बताया कि बैठक में  वर्तमान में डोडाचुरा नष्टीकरण के विषय पर चर्चा की गई।  सभी किसानों द्वारा निर्णय लिया गया कि पूर्व में डोडाचूरा राज्य सरकार द्वारा 125 रुपये किलो के भाव से खरीदा जाता रहा है। तथा विगत 2 वर्षों से व वर्तमान में भी वर्ष 2018-19 में भी किसानों की गाढ़ी मेहनत का आबकारी विभाग द्वारा नष्टीकरण की  कार्य योजना किसान विरोधी नीति है। किसान विकास समिति ने मांग की है कि विभाग द्वारा कमेटी बनाई गई। बगैर मुआवजा के एक भी किसान का माल नष्टीकरण नहीं करवाया जावे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसान विकास समिति के बैनर तले हाईकोर्ट में वाद दायर करेंगे। जब तक न्यायालय निर्णय नहीं आता तब तक नष्टीकरण कार्य बिना मुआवजा दिए नहीं किया जावे। अगर नष्टीकरण कार्य करने पर किसी भी किसान का आर्थिक नुकसान हुआ तो नष्टीकरण कमेटी जिम्मेदार होगी। इस दौरान मथुरालाल पाटीदार, देवीलाल, यशवंत तेली, नेपाल सिंह आंजना, किशनलाल, ईश्वर अहीर, शंभूलाल कुमावत, रतनसिंह,मांगीलाल आंजना, गोविंद पाटीदार सहित कई किसान मौजूद थे।