Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

लहसुन ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 17000 पहुंचा

नीमच मंडी
लहसुन के दाम इस साल शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। लगतार अच्छे दाम मिलने के कारण भर बारिश के मौसम में भी लहसुन की आवक बरकरार है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस बार लहसुन ने पिछले दो साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को लहसुन के दाम ने 17 हजार रुपए का आंकड़ा छू लिया।
3 हजार से शुरू हुई थी 11 हजार पर चल रही लहसुन
बतादें की पिछले दो साल से लहसुन के दाम 200 से 2 हजार रुपए के बीच चल रहे थे। ऐेसे में किसानों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा था। हालात यह थे कि लहसुन का सीजन शुरू होने से लेकर अंत तक भी किसानों को लहसुन के अच्छे दाम नहीं मिल रहे थे। लेकिन इस बार लहसुन का उत्पादन शुरू होने के साथ ही लहसुन के दाम बढ़त बनाए हुए हैं। शुरूआत में लहसुन 3 हजार रुपए से बिकना प्रारंभ हुई थी, जो लगातार बढ़ते हुए वर्तमान में करीब 10 से 11 हजार रुपए के बीच चल रही है। हालात यह है कि बुधवार को एक ढेर बेस्ट किस्म का आने से वह 17 हजार रुपए क्ंिवटल के दाम से बिका। अच्छे दाम के चलते नीमच मंडी में उज्जैन, रतलाम सहित अन्य जिले के किसान लहसुन लाकर बेच रहे हैं।
बारिश में भी हो रही भरपूर आवक
जहां बारिश के दिनों में लहसुन सहित अन्य उपजों की आवक कम पड़ जाती है। वहीं लहसुन मंडी में अभी भी लहसुन की जोरदार आवक हो रही है। जिसका मुख्य कारण किसानों को अच्छे दाम मिलना है। इस कारण अन्य जिलों के किसान भी लहसुन लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को करीब 10 से 11 हजार लहसुन की आवक हुई। इस कारण लहसुन मंडी के तीनों शेड खचाखच भरे हुए थे।

पिछले साल 400 रुपए से 1 हजार रुपए तक लहसुन बिकी थी। इस साल हमारी लहसुन 7 हजार 200 रुपए क्ंिवटल बिकी है। इस बार आगे भी भाव बढ़ेगा, अक्टूबर माह में फिर लहसुन की बोवनी होगी, इस साल अच्छे दाम मिलने से किसान लहसुन नहीं रोक रहा है। इस कारण आवक अच्छी है।
-गोवर्धनसिंह, किसान, उमाहेड़ा

नीमच मंडी में लहसुन के दाम अच्छे मिलते हैं इस कारण हम उज्जैन जिले से आए हैं। करीब 160 किलोमीटर का सफर तय करके मंडी पहुंचे हैं। जो लहसुन के दाम पिछले दो साल से पानी बराबर मिल रहे थे, उसी लहसुन के दाम इस बार पूरे साल अच्छे रहे। औसत लहसुन 7 से 8 हजार बिक रही है। जिससे पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ा है।
-राहुल चौधरी, किसान, हरसूद