कनेरा न्यूज़
राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर अफीम तुलाई का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने का अनुरोध किया है।केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में क्षैत्र में अफीम तुलाई का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने का अनुरोध करते हुए राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं इदिरा गंधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना ने लिखा कि हमारे क्षैत्र में नारकोटिक्स विभाग व्दारा अफीम तुलाई का कार्य प्रतिवर्ष 4 अप्रेल से प्रारम्भ कर दिया जाता है परन्तु वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई विकट परिस्थितियों के चलते अफीम तुलाई का कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं किया जा सका है जिसके कारण अफीम उत्पादक किसान मानसिक रुप से काफी परेशान अनुभव कर रहे हैं।सहकारिता मंत्री आंजना ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र में लिखा कि खेतों से अफीम इकठ्ठा करने के बाद लंबे समय तक उसे घरों में रखने से अफीम उत्पादक किसानों के सामने उसके चोरी और लूट होने का खतरा हर वक्त बना रहता है साथ ही मौसम में उष्णता आ जाने से अफीम के दिन- प्रतिदिन सूखने की प्रक्रिया भी अब तेज होने लगी है जिससे अफीम का वजन कम होने लगेगा और किसानों को विभाग व्दारा तय औसत देने में समस्या आने लगेगी जबकि इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है।सहकारिता मंत्री आंजना ने पत्र में वित्त मंत्री से अनुरोध किया कि देश भर में लागू लाॅक डाउन को देखते हुए स्योश्यल डिस्टेसिंग की पालना करवाते हुए अफीम उत्पादक किसानों की अफीम तुलाई शीघ्र प्रारम्भ करवाने के लिये नारकोटिक्स विभाग को निर्देशित करावें ताकि किसान मानसिक कष्ट और भय से मुक्त हो सके साथ ही अफीम जो कि विभिन्न प्रकार की दवाईयों में अति आवश्यक पदार्थ होने के कारण से उसका सही समय पर सही उपयोग भी हो सके।