Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कनेरा - स्कॉलरशिप में घाटा क्षेत्र से तीन छात्राओं का चयन

कनेरा न्यूज़
 लॉक डाउन से पूर्व सितंबर माह में हुई नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के घोषित परिणामों​ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बडावली से तीन छात्राओं ने सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी रमेश चंद्र सुधार ने बताया कि नीलम पुत्री किशनलाल भांभी, सुमन पुत्री रोशन लाल धाकड़ दोनों बडावली एवं रामकन्या चारण पुत्री बबलू दान निवासी गढ़वाड़ा ने प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रतिवर्ष आठवी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित होती है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को आगामी चार वर्ष तक प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाते हैं।प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मेघवाल सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओं के मंगलमय उज्जवल भविष्य की कामना की है।