Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

चित्तौड़गढ़ जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, 21 पर पर जीत, केवल 4 कांग्रेस के खाते में

चित्तौड़गढ़ जिले जिला परिषद में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली है। भाजपा ने 25 में से 21 सीट पर जीत हासिल की है तो कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट कर रह गई है। ऐसे में जिला परिषद में भाजपा का दबदबा है। साथ ही लगातार चौथी बार जिला प्रमुख भाजपा का बनेगा।
जिले में कांग्रेस को चुनावों में बहुत बड़ा झटका लगा है। साथ ही प्रदेश सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को भी झटका लगा है। मंत्री आंजना के छोटे भाई मनोहरलाल आंजना जिला परिषद के वार्ड 18 से चुनाव हार गए हैं। इनके सामने भाजपा के भूपेंद्रसिंह बडोली विजयी रहें हैं। आंजना को जहां 12,174 मत प्राप्त हुवे तो बडोली को 15,932 मत मिले हैं। वहीं निम्बाहेड़ा पंचायत समिति में जरूर मनोहर लाल आंजना विजयी रहे लेकिन पंचायत समिति पर एक बार पुनः भाजपा का कब्जा है।