Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कारगिल विजय दिवस: शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विजय कारगिल दिवस विशेष -

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विजय दिवस के मौके पर करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

आज ही दिन कारगिल की पहाड़ियों में भारतीय बलों ने 1999 में पाकिस्तान को पटखनी दी थी। भारत के ऑपरेशन विजय की कामयाबी के उपलक्ष्य में तभी से आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा, ''का‍रगिल विजय दिवस पर, प्रत्येक भारतीय हमारी सशस्त्र सेनाओं के प्रयासों व पराक्रम की सराहना करता है। सभी देशवासी कारगिल के शहीदों के परम बलिदान को नमन करते हैं।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण, तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने कारगिल विजय दिवस के 19 साल होने के मौके पर यहां अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने ऑपरेशन विजय के दौरान अपना बलिदान दिया।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम उन सभी सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान को सलाम करते हैं जिन्होंने 1999 में बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

राष्ट्रपति ने कहा, ''का‍रगिल विजय दिवस पर, प्रत्येक भारतीय हमारी सशस्त्र सेनाओं के प्रयासों व पराक्रम की सराहना करता है।