Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

राफेल को लाने आज फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली से फ्रांस के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह 2 दिन के दौरे पर फ्रांस जा रहे हैं। अपने इस दौरे पर राजनाथ सिंह फ्रांस के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे उसके बाद राजनाथ सिंह राफेल की हैंड ओवर सेरेमनी में शामिल होंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह लड़ाकू विमान रफाल की शस्त्र पूजा करेंगे। उसके बाद राजनाथ सिंह एनिमल डिफेंस डायलॉग में फ्रांस मिनिस्टर और आर्म्ड फोर्स के साथ मीटिंग करेंगे। 9 अक्टूबर को रक्षा मंत्री फ्रांस डिफेंस इंडस्ट्री के सीईओ को संबोधित करेंगे। जहां वह उनको मेक इन इंडिया के लिए आह्वान करेंगे। बता दें, भारत में लखनऊ में 2020 में 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो होने वाला है।