Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

जिला प्रमुख पद के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं सुरेश धाकड़..

चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के प्रमुख पद को लेकर हाई कमान से लगभग नाम तय हो चुका हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर हें कि भाजपा मुख्यालय जयपुर से ही किस पंचायत में कौन प्रधान बनेगा इसके नाम भी तय हो चुके हैं। 
चित्तौड़गढ़ जिले में जिला परिषद प्रमुख पद के लिए नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जिला परिषद के वार्ड 22 से सबसे बड़ी जीत के अंतर से जीते सुरेश धाकड़ को जिला प्रमुख का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। वही भाजपा युवा नेता भूपेंद्र सिंह बडोली को उप जिला प्रमुख के पद की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। 
हालांकि जिला प्रमुख के पद पर वार्ड 4 से जिप का चुनाव लड़े बद्री जाट का नाम भी सामने आ रहा हैं। 
आज पूरे दिन पंचायत समिति प्रधान व उपप्रधान को लेकर भी सियासी गलियारों में खासी चर्चा चल रही हैं। 
हाल में ही चित्तौड़गढ़ जिले के आए नतीजों में भाजपा ने 9 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत हासिल किया हैं। वही कांग्रेस को दो पंचायत समिति में बहुमत मिला हैं। कपासन और गंगरार पंचायत समिति में कांग्रेस के जीते मेम्बर्स की बाड़ाबंदी की गई हैं। कल जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव होंगे।